सोनभद्र, सिंगरौली। NTPC Vindhyachal द्वारा 1 मार्च 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस लेक पार्क में विशेष रूप से दिव्यांग कर्मचारियों के लिए एक उल्लासपूर्ण पिकनिक का आयोजन किया गया। लगभग 15 दिव्यांग कर्मचारी अपने परिवारजनों सहित उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जो संगठन की समावेशी भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल रेस, लेमन-एंड-स्पून रेस और हाउजी जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। साथ ही कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने गीत, कविता और चुटकुलों की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। प्रबंधन द्वारा भोजन एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने आरामदायक एवं यादगार अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन होली के रंगों के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने इस पहल के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
