एनटीपीसी विंध्याचल को सीआईआई राष्ट्रीय मानव संसाधन उत्कृष्टता पुरस्कार2025–26 में ‘प्राइज़ फॉर डिस्टिंक्शन’ से किया गया सम्मानित

सिंगरौली एनटीपीसी विंध्याचल को 16वें सी आई आई नेशनल एच आर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025–26 में “प्राइज़
फॉर डिस्टिंक्शन इन एच आर एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संगठन की प्रगतिशील
और मानव-केंद्रित मानव संसाधन (एचआर) नीतियों एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के निरंतर
प्रयासों को मान्यता देता है।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 11 मार्च 2026 को आयोजित अवॉर्ड समारोह में स्टेशन की ओर से
मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने प्राप्त किया। सीआईआई एचआर एक्सीलेंस फ्रेमवर्क के
अंतर्गत संगठनों का मूल्यांकन नेतृत्व, रणनीति, कर्मचारी सहभागिता, क्षमता निर्माण तथा नवोन्मेषी
एचआर प्रथाओं के आधार पर किया जाता है, जो संस्थागत उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाते हैं।
यह उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिभा संवर्धन, कर्मचारी सहभागिता को मजबूत करने तथा
भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल तैयार करने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है। यह सम्मान
विंध्याचल के एचआर विभाग और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जो एनटीपीसी
को एक उच्च प्रदर्शन करने वाले संगठन के रूप में आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *