भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) तथा राष्ट्रीय संस्कृति कोष (NCF) के साथ ₹2 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह राशि विक्रमशिला महावीरा के संरक्षण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान रबिन्द्र पटेल, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कहलगांव एवं श्री सुंदर पॉल, संरक्षण निदेशक, एनसीएफ के बीच एनटीपीसी एवं एएसआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित विकास कार्य प्रस्तावित हैं कैफेटेरिया एवं आगंतुक कक्ष का निर्माण आगंतुकों हेतु पार्किंग सुविधा का विकास शौचालय ब्लॉक एवं पेयजल सुविधाओं की व्यवस्था साथ ही, संरक्षण एवं पुनर्स्थापन किया जाएगा। यह पहल एनटीपीसी कहलगांव की अपनी CSR के तहत देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
