एनटीपीसी बाढ़ में “सेवा संकल्प प्रस्ताव” पर बैठक आयोजित   

पटना। एनटीपीसी बाढ़ में 2 मार्च 2026 को परियोजना प्रमुख कॉन्फ्रेंस हॉल में “सेवा संकल्प प्रस्ताव” पर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था।  इस अवसर पर  सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़) के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भावना के साथ कार्य करने तथा संगठन एवं समाज के समग्र विकास में योगदान देने पर चर्चा की।

NTPC

विदित हो कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में दिनांक 24 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें “सेवा संकल्प प्रस्ताव” पारित किया गया। उसी के अनुपालन में एनटीपीसी बाढ़ में इस बैठक का आयोजन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *