गुरु परासी स्थित पीएचसी पर अब लगा दिया गया बोर्ड

सोनभद्र। सोनभद्र के गुरु परासी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर अब बोर्ड लगा दिया गया है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। इस कदम से स्थानीय लोगों और राहगीरों को अस्पताल ढूंढने में होने वाली परेशानी दूर हो गई है। बीते 30 दिसंबर,2025 को ‘पीएचसी गुरु परासी पर नहीं है नाम बोर्ड, राहगीरों को अस्पताल ढूंढ़ने मे होती है परेशानी’ शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की गयी थी। इस खबर में बताया गया था कि अस्पताल पर नाम बोर्ड न होने के कारण मरीजों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं। खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी गुरु परासी अस्पताल पर ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरु परासी-सोनभद्र’ नाम लिखवा दिया है। यह अस्पताल राबर्ट्सगंज ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग पर गुरु परासी गांव में स्थित है। अस्पताल पर नाम लिखे जाने से क्षेत्रीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *