नई दिल्ली । उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हर्ष खरे, अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में दिनांक 16.03.2026 को कॉन्फ्रेंस हॉल, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधकों तथा मुख्य कारखाना प्रबंधकों ने सहभागिता की।

सर्वप्रथम अपर महाप्रबंधक ने कहा कि हिंदी के क्षेत्र में हमें सुधार की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा की प्रगति का भी निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें। राजभाषा में कार्य करते समय सहज एवं सरल शब्दों का प्रयोग करें।‘क’ क्षेत्र में द्विभाषी तथा ‘ख’ एवं ‘ग’ क्षेत्र में त्रिभाषी सूत्र का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल ने अपर महाप्रबंधक सहित उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया। सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि स्वयं हिंदी में कार्य करें तथा अपने अधीनस्थों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने विभागों एवं कार्यालयों में हो रहे हिंदी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें। श्रीमती ममता तिवारी, उप महाप्रबंधक/राजभाषा ने बैठक का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
