एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना का 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हजारीबाग। एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के समापन समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सुरक्षा एवं संचालन उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान पुनः स्थापित की है।

NTPC

केरेडारी खनन विभाग ने ओवरऑल ओपन कास्ट माइंस (ग्रुप-ए) श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार, डस्ट सप्रेशन एवं अग्निशमन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार, एक्सकेवेशन वर्कशॉप श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार तथा मॉडल (स्टॉल) श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर संपूर्ण परियोजना परिवार को गौरवान्वित किया।

यह उल्लेखनीय सफलता  के. चंद्रशेखर, परियोजना प्रमुख केरेडारी के दूरदर्शी नेतृत्व,  बी.वी. रमेश कुमार, महाप्रबंधक (खनन)/माइन एजेंट के प्रभावी मार्गदर्शन तथा सभी विभागाध्यक्षों के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय का परिणाम है।

ये सम्मान अनुशासन, नवाचार, और सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के सशक्त प्रतीक हैं। एनएमएल केरेडारी में सुरक्षा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति, हमारी पहचान और उत्कृष्टता की आधारशिला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *