News

भारत-रूस संबंधः विश्वास, सम्मान और दशकों पुराने भावनात्मक जुड़ाव की नींव”

भारत-रूस संबंधः विश्वास, सम्मान और दशकों पुराने भावनात्मक जुड़ाव की नींव”

(विशेष आलेख) भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंध दशकों से अत्यंत गहरे, विश्वसनीय और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच की यह मित्रता केवल कूटनीतिक औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर एक-दूसरे के समर्थन और सहयोग के रूप में हमेशा मजबूती से प्रकट हुई है। रूस ने हमेशा भारत को अपना अत्यंत निकटतम और विश्वासपात्र मित्र माना है, वहीं भारत ने भी वैश्विक मंचों पर रूस के साथ अपनी पुरानी और मजबूत साझेदारी को निरंतर बनाए रखा है। विश्व राजनीति के विभिन्न दौरों और बदलते अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच भी दोनों मित्र देशों…
Read More
वाराणसी के केन्द्रीय कारागार में श्री सर्वेश्वरी समूह ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

वाराणसी के केन्द्रीय कारागार में श्री सर्वेश्वरी समूह ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

वाराणसी/ अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी के सौजन्य से श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के दिशा-निर्देशन में, रविवार दिनांक 7 दिसंबर, 2025 को वाराणसी के केन्द्रीय कारागार में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन केंद्रीय कारागर के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आर. के. मिश्रा ने परंपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु और पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर माल्यार्पण- पूजन आरती के साथ किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कुल 480 बंदियों का निःशुल्क परीक्षण किया।…
Read More
क्वीयर प्राइड ने ट्रांसजेंडर ऐक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बुलंद की आवाज़

क्वीयर प्राइड ने ट्रांसजेंडर ऐक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बुलंद की आवाज़

बनारस में क्वीयर प्राइड मार्च का हुआ आयोजन, गुलाब बाग सिगरा से मलदहिया तक निकला शानदार मार्च   वाराणसी। शहर में रविवार 7 दिसंबर 2025 को गुलाबबाग, पार्क, सिगरा से मलदहिया तक क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया। रंग-बिरंगे झंडों और पोस्टरों के बीच बड़ी संख्या में LGBTQIA+ समुदाय, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर समानता, सम्मान और सुरक्षित माहौल के लिए बात उठाई।  गुलाब बाग़ पार्क सिगरा पर रंग बिरंगे परिधान और झंडो ने लोगो का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का परिचय आरोही ने कराया। मार्च जीजीआईसी मलदहिया इंग्लिशिया लाइन फूलमंडी होते हुए काशी विद्यापीठ साजन चौराहे से वापस आईपी…
Read More
प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी

प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी

अब तक 22.25 लाख  मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी 4.39 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान धान खरीदी के एवज में किसानों को 5277 करोड़ रूपए का भुगतान इस वर्ष 27.30 लाख किसान पंजीकृत ‘टोकन तुंहर एप्प‘ से किसानों को मिल रही है सहुलियत किसानों को अब तक 8 लाख 97 हजार 779 टोकन जारी किए गए रायपुर, राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी के साथ जारी हैं। पिछले माह के 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान में पांच दिसम्बर को सवेरे 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 लाख…
Read More
प्रदेश में अवैध भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय करते हुए लगभग 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त

प्रदेश में अवैध भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय करते हुए लगभग 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त

मार्कफेड ने जारी किए 1 नवंबर से 06 दिसम्बर तक के आंकड़े रायपुर, छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 6 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक लाख  51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में…
Read More
काशी तमिल संगमम् चिकित्सा सेवा

काशी तमिल संगमम् चिकित्सा सेवा

एसएसपीजी में काशी तमिल संगमम् एवं श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शनॉर्थ आगंतुक श्रद्धालुओं को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा जा रहा  वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा चल रहे काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान आने वाले आगंतुकों के साथ ही बाबा श्री काशीविश्वनाथ जी के दर्शन करने वाले बाहर से आने वाले आगंतुक श्रद्धालुओं का उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सालय में सेवा भावना के साथ उनकी चिकित्सा सेवा की जा रही है।           इशू कर्म में तमिलनाडु से आमचा…
Read More
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सोनभद्र।  जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह की उपस्थिति में रविवार को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्रालय को भेजे जाने वाली धनराशि के लिए रशीद कटवाकर राशि सुपुर्द की। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएँ और देश के प्रहरी सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण और पुनर्वास हेतु धनराशि में स्वेच्छा से सहयोग दें।इस मौके पर जिलाधिकारी…
Read More
रॉबर्ट्सगंज ओवरब्रिज पर रात में युवकों की लापरवाही, रील बनाते वीडियो वायरल,दुर्घटना का बड़ा खतरा

रॉबर्ट्सगंज ओवरब्रिज पर रात में युवकों की लापरवाही, रील बनाते वीडियो वायरल,दुर्घटना का बड़ा खतरा

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। उरमैरा से चंडी तिराहे तक बने ओवरब्रिज पर रात के समय कई युवक बिना किसी भय और नियमों की परवाह किए रील बनाते दिखाई दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच कुछ युवक ओवरब्रिज के बीचोंबीच खड़े होकर मोबाइल कैमरे से रील बना रहे हैं। अंधेरा होने के बावजूद कोई भी सुरक्षा उपाय नजर नहीं आता। युवकों की भीड़ और उनकी लापरवाही इस…
Read More
शादी समारोह में विवाद, मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने

शादी समारोह में विवाद, मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने

 नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनिल सिंह जमानत पर हैं जिसे निरस्त कराने को लेकर हो रही है तकरार    रेनूकूट,  सोनभद्र।  गुरुवार को एक शादी समारोह में हुए विवाद और मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना में रेणुकूट के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह और पूर्व चेयरमैन निशा सिंह के पुत्र अभय प्रताप सिंह समेत कई नामजद हैं। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने  का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों रेणुकूट निवासी विजय गुप्ता के पुत्र की बारात चुर्क गई थी। उसी दौरान बारात के रुकने तथा गाली-गलौज को…
Read More