NEW DELHI

फियो अध्यक्ष ने व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में गिरावट के बीच निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लक्षित पहल का आह्वान किया 

फियो अध्यक्ष ने व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में गिरावट के बीच निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लक्षित पहल का आह्वान किया 

नई दिल्ली। फरवरी 2025 में व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में साल-दर-साल की अवधि के लिए 11% की गिरावट आई है, जो पिछले साल की समान अवधि के लिए कुल 41.41 बिलियन डॉलर की तुलना में घटकर 36.91 बिलियन डॉलर रह गयी है। इस गिरावट का उल्लेख करते हुए, भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन, फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि इस गिरावट का कारण मुख्य रूप से वैश्विक मांग में कमी, प्रमुख निर्यात क्षेत्रों के सामने आने वाली चुनौतियां तथा वैश्विक आयात शुल्क विवाद (टैरिफ वार) का प्रभाव है।  हालांकि, इसी दौरान,…
Read More
NCB ने इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की

NCB ने इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की

 अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया नई दिल्ली। NCB इम्फाल ज़ोन के अधिकारियों ने लिलोंग क्षेत्र के पास एक ट्रक को रोका और वाहन की पूरी तरह से टोह लेने के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में टूल बॉक्स/केबिन से 102.39 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की गोलियां बरामद कीं। ट्रक में सवार दो लोगों को पकड़ा भी गया। बिना किसी देरी के टीम ने तुरंत एक फॉलो अप कार्रवाई की और लिलोंग क्षेत्र से प्रतिबंधित सामग्री के संदिग्ध रिसीवर को पकड़ लिया। उसके पास से एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल ड्रग तस्करी के…
Read More
मोदी सरकार अगले दो वर्षों में BTR शांति समझौते को शत-प्रतिशत क्रियान्वित करेगी – अमित शाह

मोदी सरकार अगले दो वर्षों में BTR शांति समझौते को शत-प्रतिशत क्रियान्वित करेगी – अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कोकराझार, असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया बोडो शांति समझौता कर बोडोलैंड में शांति स्थापित करने में ABSU की महत्वपूर्ण भूमिका है दिल्ली की एक प्रमुख सड़क बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा जी के नाम से पहचानी जाएगी मोदी सरकार और असम सरकार बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा जी का हर स्वप्न धरातल पर उतारेगी नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कोकराझार, असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर…
Read More
आतंकवाद-प्रतिघात पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा

आतंकवाद-प्रतिघात पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा

नई दिल्ली। आतंकवाद-प्रतिघात पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन-प्लस (एडीएमएम-प्लस) विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। भारत और मलेशिया इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 10 आसियान सदस्य राष्ट्र (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर व थाईलैंड) और आठ संवाद सहयोगी देशों (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, चीन, अमरीका व रूस) के प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ तिमोर लेस्ते तथा आसियान के सचिव भी भाग लेंगे। आतंकवाद का मुकाबला करने पर भारत पहली बार ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता करेगा। रक्षा सचिव राजेश…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक को डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार 2025 जीतने के लिए प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक को डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार 2025 जीतने के लिए प्रशंसा की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार 2025 जीतने के लिए प्रशंसा की है।आरबीआई को ब्रिटेन के लंदन में सेंट्रल बैंकिंग ने डिजिटल परिवर्तन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। इसमें आरबीआई की इन-हाउस डेवलपर टीम द्वारा विकसित इसकी अभिनव डिजिटल पहलों- प्रवाह और सारथी को मान्यता दी गई है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा; एक सराहनीय उपलब्धि, जो शासन में नवाचार और दक्षता पर बल देती है। डिजिटल नवाचार भारत के वित्तीय इकोसिस्टम को मजबूत कर रहा है, और इस प्रकार अनगिनत लोगों को सशक्त बना रहा है।"
Read More
प्रधानमंत्री ने रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात कवि एवं विद्वान रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि रमाकांत रथ जी की रचनाएं, विशेषकर उनकी कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “ रमाकांत रथ जी ने एक प्रभावी प्रशासक एवं विद्वान के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी रचनाएं, विशेषकर कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। उनके निधन से बहुत दुःख हुआ है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं प्रशंसकों के साथ हैं।
Read More
उत्तर प्रदेश और बिहार में स्थित बौद्ध स्थलों के पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं – गजेंद्र सिंह शेखावत

उत्तर प्रदेश और बिहार में स्थित बौद्ध स्थलों के पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं – गजेंद्र सिंह शेखावत

वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट को मजबूत कर रहा है उत्तर प्रदेश-जयवीर सिंह एडीबी ने प्रदेश के 06 प्रमुख बौद्ध पर्यटक केन्द्रों के विकास के लिए 4211 करोड़ रुपये का किया प्रस्ताव लखनऊ : केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज दिल्ली के अशोका होटल में एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश में बौद्ध पर्यटन स्थलों के विकास एवं संवर्द्धन के लिए एक वर्चुअल बैठक तथा प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। इस बैठक में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुरेश गोपी, पर्यटन सचिव वी0 विद्यावती और उत्तर प्रदेश पर्यटन…
Read More
फियो ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और वैश्विक व्यापार को बढ़ाने के लिए शीट्रेड्स इंडिया हब का उद्घाटन किया

फियो ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और वैश्विक व्यापार को बढ़ाने के लिए शीट्रेड्स इंडिया हब का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो ) ने शीट्रेड्स इंडिया हब की शुरुआत की है, जो महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और भारत के निर्यात इको सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र (आईटीसी ) के सहयोग से और ब्रिटेन सरकार के शीट्रेड्स कॉमनवेल्थ+ कार्यक्रम द्वारा वित्तपोषित यह प्रयास, फियो को वैश्विक स्तर पर 20वें शीट्रेड्स हब के लिए मेजबान संस्थान के रूप में स्थान देता है। शीट्रेड्स इंडिया हब देश भर में महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों के लिए एक व्यापक संसाधन केंद्र के रूप में काम करेगा, जो क्षमता…
Read More
उत्तर रेलवे ने होली पर भीड़ कंट्रोल के लिए किए विशेष इंतजाम 

उत्तर रेलवे ने होली पर भीड़ कंट्रोल के लिए किए विशेष इंतजाम 

नई दिल्ली।  DELHI मंडल ने अपने अधिकार क्षेत्र में 6 स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल बनाया है। ये स्टेशन हैं नई दिल्ली, दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद और पानीपत।  ट्रेन संचालन और भीड़ नियंत्रण की निगरानी करने और मिनी कंट्रोल के साथ समन्वय करने के लिए मौजूदा उपकरणों के अलावा विशेष ड्यूटी अधिकारी (एसडीओ) तैनात किए गए हैं। NEW DELHI और ANAND VIHAR में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए होल्डिंग एरिया में टिकट बुकिंग काउंटर स्थानांतरित किए गए हैं। बिना टिकट यात्रियों को अब इन स्टेशनों के अंदर जाने…
Read More
रेलवे सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाएं आरआरबी के माध्यम से ही कराएगी 

रेलवे सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाएं आरआरबी के माध्यम से ही कराएगी 

क्षेत्रीय रेलवे परीक्षा के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे- रेलवे बोर्ड   नई दिल्ली । आज रेलवे बोर्ड द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाएं आरआरबी / केंद्रीयकृत परीक्षा. सीबीटी के माध्यम से ही की जाएंगी। सभी क्षेत्रीय रेलवे परीक्षा के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे। सभी परीक्षाएं कैलेंडर के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी। हाल के वर्षों में आरआरबी द्वारा आयोजित पारदर्शी, निष्पक्ष और अत्यधिक प्रशंसनीय परीक्षाओं के लंबे अनुभव के बाद यह निर्णय लिया गया है। बिना किसी शिकायत के, पूरी पारदर्शिता के साथ आरआरबी कैसे परीक्षा आयोजित करता था।…
Read More