NEW DELHI

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल 2025 तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 से 30 अप्रैल 2025 तक अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

वित्त मंत्री कई देशों और संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठकों में भी भाग लेंगी नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 20 अप्रैल, 2025 से अमेरिका और पेरू की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। अमेरिका की यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री 20 से 25 अप्रैल, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगी।20 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली सैन फ्रांसिस्को की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री सैन फ्रांसिस्को के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में ‘विकसित…
Read More
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेव्स 2025 से पहले समाचार मीडिया संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेव्स 2025 से पहले समाचार मीडिया संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

नई दिल्ली। रचनाकारों की दुनिया और उनकी अर्थव्यवस्था एक मौलिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में 1 से 4 मई तक होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन से पहले आज समाचार मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। इस दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार मीडिया के लगभग 20 मीडिया घरानों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के आगमन के साथ, पुराना मॉडल नए मॉडल के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जिससे अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां…
Read More
I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

I4C ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रहे ऑनलाइन बुकिंग घोटालों के बारे में जनता को सचेत किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) ने जनता को ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी के बारे में सचेत किया है। विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर सचेत किया गया है, जिनमें देश में धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह धोखाधड़ी नकली वेबसाइटों, भ्रामक सोशल मीडिया पेजों, फेसबुक पोस्ट और गूगल जैसे सर्च इंजनों पर Paid विज्ञापनों के माध्यम से की जा रही हैं। इन घोटालों में पेशेवर दिखने वाली लेकिन नकली वेबसाइटें, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सएप खाते बनाकर निम्नलिखित सेवाओं की पेशकश की जाती है: * केदारनाथ, चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग * तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग * ऑनलाइन कैब/टैक्सी सेवा बुकिंग * होलीडे पैकेज और धार्मिक यात्राएं संदेह किए बिना लोग इन पोर्टलों के माध्यम से भुगतान करने के बाद, अक्सर तब ठगे जाने का एहसास करते हैं जब बुकिंग की कोई पुष्टि या सेवा प्राप्त नहीं होती और संपर्क के लिए दिए गए नंबर पहुंच से बाहर (Unreachable) हो जाते हैं। लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है: 1. कोई भी भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता की हमेशा जांच करें। 2. गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर “प्रायोजित” या अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें। 3. बुकिंग केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टलों या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से करें। 4. ऐसी वेबसाइटों की तुरंत शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर करें या किसी धोखाधड़ी के मामले में 1930 पर कॉल करें। 5. केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से की जा सकती है। 6. सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस बुकिंग उसी के माध्यम से की जा सकती है। इन घोटालों को रोकने के लिए, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र बहु-आयामी रणनीति अपना रहा है: * स्कैम सिग्नल एक्सचेंज (Scam Signal Exchange) - स्कैम सिग्नल नियमित रूप से आईटी मध्यस्थों जैसे गूगल, व्हाट्सएप, फेसबुक के साथ साझा किए जा रहे हैं ताकि सक्रिय रूप से पता लगाया जा सके। * प्रवर्तन (Enforcement) - साइबर अपराध हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है और जिन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से अपराध की शुरुआत हो रही, उन्हें राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को संवेदनशील बनाया जा रहा है। * साइबर गश्त (Cyber Patrolling) - नकली वेबसाइटों/विज्ञापनों और प्रतिरूपण करने वाले सोशल मीडिया खातों तक पहुंच को समय-समय पर अक्षम (disable)किया जा रहा है ताकि नागरिकों की सुरक्षा हो। * संदिग्धों की जांच और रिपोर्टिंग (Suspect Checking and Reporting) - राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर संदिग्धों की जांच और रिपोर्टिंग सुविधा विकसित की गई है, ताकि रिपोर्टिंग यानी शिकायत दर्ज कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
Read More
प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने विश्व यकृत दिवस पर नागरिकों से संयमित खान-पान अपनाने और मोटापे से लड़ने का आग्रह किया

नई दिल्ली। विश्व यकृत (लीवर) दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से संयमित खान-पान की आदतें अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। छोटे लेकिन प्रभावी बदलावों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेल का सेवन कम करने जैसे उपाय समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा: "#WorldLiverDay को संयमित खान-पान और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाने का सराहनीय प्रयास। तेल का सेवन…
Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलन मस्क के साथ बातचीत में द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एलन मस्क के साथ रचनात्मक बातचीत की। इस बातचीत में आपसी हितों के कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस वर्ष के शुरुमें वाशिंगटन डीसी में हुई उनकी बैठक के दौरान चर्चा में शामिल विषयों पर फिर से बातचीत की गई, जिसमें तकनीकी उन्नति के लिए साझा दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया। प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन क्षेत्रों में साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: "एलन मस्क से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस वर्ष के शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी सम्मिलित थे। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
Read More
कोबरा कमांडो व छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया

कोबरा कमांडो व छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 कुख्यात नक्सलियों नक्सलियों की गिरफ्तारी और सुकमा जिले में 33 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बल के जवानों व छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 कुख्यात नक्सलियों नक्सलियों की गिरफ्तारी और सुकमा जिले में 33 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बल के जवानों व छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने…
Read More
एनटीपीसी फरीदाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

एनटीपीसी फरीदाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद,/ एनटीपीसी फरीदाबाद द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फरीदाबाद और यूएसएजी फाइनेंस के एचओडी, कर्मचारीगण तथा सीआईएसएफ के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके पश्चात एक संक्षिप्त लेकिन भावपूर्ण समारोह का आयोजन हुआ। अपने संबोधन में  देसाई ने भारतीय संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अमूल्य योगदान और सामाजिक न्याय, समानता तथा अधिकारों के लिए उनके सतत संघर्ष को रेखांकित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे बाबासाहेब के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन…
Read More
छत्तीसगढ़ को मिली 8741 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात: खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

छत्तीसगढ़ को मिली 8741 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात: खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में रेलवे की  महत्वपूर्ण परियोजना को दी गई मंजूरी: छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार* रायपुर, /प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने भारतीय रेलवे की चार महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 18,658 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र और ओडिशा के कुल 15 ज़िलों को जोड़ते हुए रेलवे नेटवर्क में 1247 किलोमीटर की महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से स्वीकृत ‘खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा 5वीं एवं…
Read More
उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 417 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण किया

उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 417 ट्रैक किलोमीटर का विद्युतीकरण किया

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवधि में कुल 171.4 रनिंग ट्रैक किलोमीटर (RTK) अर्थात् 417 ट्रैक किलोमीटर (TKM) का विद्युतीकरण किया गया। इसमें मेहम-हांसी-रोहतक सेक्शन तथा कश्मीर घाटी में कटरा-बनिहाल सेक्शन का विद्युतीकरण शामिल है। इस उपलब्धि के साथ उत्तर रेलवे शत प्रतिशत विद्युतीकृत रेलवे बन गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के इस महत्वपूर्ण सेक्शन पर वायु गुणवत्ता सेंसर, वायु वेग सेंसर, जेट फैन, अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ रियल-टाइम टनल वेंटिलेशन प्रणाली, टनल लाइटिंग, आपातकालीन निकासी संकेत प्रणाली, अग्नि पहचान एवं दमन प्रणाली जैसी तकनीकें स्थापित की गई है। इस प्रतिष्ठित सेक्शन के कटरा-बनिहाल सेक्शन का विद्युतीकरण भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया  है ।  इस सेक्शन का 88% भाग…
Read More
बडगाम – बनिहाल – बडगाम के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी

बडगाम – बनिहाल – बडगाम के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी

 नई दिल्ली। रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने बडगाम – बनिहाल - बडगाम के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04688/04687 निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:- 04688 बडगाम–बनिहाल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 05.04.2025 से 03.06.2025 तक सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार के अलावा) बडगाम से सुबह 08.35 बजे प्रस्थान कर यात्रा के उसी दिन सुबह 10.40 बजे बनिहाल पहूँचेगी ।  वापसी दिशा में 04687 बनिहाल-बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 05.04.2025.से 03.06.2025 तक सप्ताह में  6 दिन (शुक्रवार के अलावा) बनिहाल से साँय 18.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 20.20 बजे बडगाम पहूँचेगी।   04688/04687 बडगाम – बनिहाल - बडगाम स्पेशल  रेलगाड़ी मार्ग में श्रीनगर, अवन्तीपुरा  अनंतनाग तथा काजीगुंड स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |
Read More