135 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में गत मंगलवार को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 25, नन्दगाँव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त इस दौरान उपस्थित सभी को आवश्यक दवाइयों जैसे – प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम, आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन एवं अन्य का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर 135 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जिसमें 25 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि एनसीएल, अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहता है ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
