17
Nov
नागपुर। सोमवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ का उद्घाटन वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन / परियोजना एवं योजना) आनंदजी प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य सी. जे. जोसफ, संचालन समिति के सदस्य एस. आर. गबाले, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) दिनेश बिसेन तथा वेकोलि मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की विशेष उपस्थिति रही। यह पखवाड़ा, खान सुरक्षा महा निदेशालय (DGMS) के तत्वावधन में, वेकोलि के सभी 47 खदानों (30 ओपनकास्ट और 17 अंडरग्राउंड) में 17.11.2025 से 1.12.2025 तक मनाया जाएगा। इस पखवाड़े के दौरान…
