NAGPUR

एनटीपीसी मौदा को सतत एवं जल-कुशल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

एनटीपीसी मौदा को सतत एवं जल-कुशल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

नागपुर।एनटीपीसी मौदा को काउंसिल ऑफ एनवायरो एक्सीलेंस (CEE) द्वारा "विजेता सतत संचालन" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार "नेशनल वॉटर एफिशिएंट आईपीपी कोल प्लांट ऑफ द ईयर (पब्लिक सेक्टर)" श्रेणी के अंतर्गत 4th नेशनल पावर-जेन वॉटर मैनेजमेंट अवॉर्ड्स 2026 में 2 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान कोयला आधारित विद्युत उत्पादन में एनटीपीसी मौदा की सतत संचालन, कुशल जल प्रबंधन प्रणालियों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह पुरस्कार संयंत्र द्वारा जल उपयोग के अनुकूलन, नवीन जल संरक्षण उपायों को अपनाने तथा एनटीपीसी के व्यापक स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप परिचालन सुनिश्चित…
Read More
वेकोलि में आनंद मेला का आयोजन

वेकोलि में आनंद मेला का आयोजन

नागपुर।झंकार महिला मंडल, वेकोलि एवं विप्स द्वारा 3 फरवरी 2026 को वेकोलि इंदोरा कॉम्प्लेक्स, नागपुर में भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन वेकोलि के पूर्व सीएमडी  जे. पी. द्विवेदी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त)बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (योजना एवं परियोजना)संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय माधुकर मेहत्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही झंकार महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा आभा द्विवेदी, उपाध्यक्षा रीना पांडे, श्रुति परांजपे, सोनाली मेहत्रे भी उपस्थित रही। मेले में वेकोलि के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ नागपुर एवं आसपास की…
Read More
हरीश दुहन ने संभाली डब्ल्यूसीएल की बागडोर…

हरीश दुहन ने संभाली डब्ल्यूसीएल की बागडोर…

डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया नागपुर। कोयला खनन में विशेष योग्यता के लिए जाने, जाने वाले  हरीश दुहन ने आज 1फरवरी 2026 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। वे वर्तमान में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक है तथा उन्हें डब्ल्यूसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।  हरीश दुहन आज वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय में डब्ल्यूसीएल के निदेशक मंडल, सीवीओ तथा मुख्यालय के सभी महाप्रबंधकों एवं…
Read More
एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

विलासपुर। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।  हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया है।  उनके नेतृत्व में एसईसीएल ने भू-अधिग्रहण, गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन, सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल खनन, महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।  हरीश…
Read More
वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है - जे. पी. द्विवेदी नागपुर। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी की सेवानिवृत्ति पर 31 जनवरी 2026 को वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने चार दशक के सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध…
Read More
एनटीपीसी मौदा ने देशभक्ति के उत्साह और सतत ऊर्जा भविष्य के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

एनटीपीसी मौदा ने देशभक्ति के उत्साह और सतत ऊर्जा भविष्य के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

नागपुर। एनटीपीसी मौदा ने 77वें गणतंत्र दिवस को एक भव्य आधिकारिक समारोह के साथ मनाया, जो देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति संगठन की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समारोह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख  जोसेफ बास्टियन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विषयगत झांकियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों में सुरक्षा, रसायन विज्ञान, बॉयलर, ऐश हैंडलिंग, ईएमजी, सीएसआर तथा एनटीपीसी भवन विद्यालय ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए  जोसेफ बास्टियन, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा ने भारत के ऊर्जा परिदृश्य को आकार देने में एनटीपीसी की…
Read More
एनटीपीसी सोलापुर में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एनटीपीसी सोलापुर में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सोलापुर । 26 जनवरी 2026: एनटीपीसी सोलापुर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन 26 जनवरी 2026 को टाउनशिप स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  बी.जे.सी. शास्त्री, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सोलापुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी तथा इसके पश्चात भव्य परेड का निरीक्षण किया। परेड में नोट्रे डैम एकेडमी के नन्हे बच्चों, डीजीआर सुरक्षा कर्मियों एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अनुशासन, जोश और समन्वय के साथ कदमताल करते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसने…
Read More
वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस 

वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस 

 नागपुर। वेकोलि।26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कंपनी के इंदोरा स्थित परेड मैदान में आयोजित समारोह में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सुरक्षा परेड का निरीक्षण किया। आगे, उन्होंने टीम वेकोलि को संबोधित किया तथा उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में दिनांक 25.01.2025 की स्थिति को साझा करते हुए बताया कि वेकोलि ने कुल 45.89 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। इस वित्तीय वर्ष में, 25.01.2025 तक, वेकोलि ने 48.34 मिलियन टन कोयला प्रेषण तथा 268.69 मिलियन क्यूबिक…
Read More
आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप वेकोलि की भावी दिशा पर हुआ गहन मंथन

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप वेकोलि की भावी दिशा पर हुआ गहन मंथन

प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को परिवर्तन का सहभागी बनना होगा, ताकि संगठन तेज, सक्षम और प्रतिस्पर्धी बन सके - सीएमडी जे. पी. द्विवेदी वेकोलि आने वाले समय में उच्च प्रदर्शन करने वाला, भविष्य के लिए तैयार संगठन बनकर उभरेगा - बिक्रम घोष नागपुर।ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के दृषिगत वेकोलि में आज दिनांक 23 जनवरी, 2026 को चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस चिंतन शिविर का उद्देश्य वेकोलि को भारत देश के ‘विज़न 2047’ के अनुरूप तैयार करना था। इस चिंतन शिविर में कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा, उत्पादन, डिस्पैच, सेफ्टी, कॉस्ट एफिशिएंसी, सस्टेनेबिलिटी और डिजिटाइजेशन…
Read More
जोसेफ बास्टियन ने एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

जोसेफ बास्टियन ने एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

नागपुर। एनटीपीसी मौदा अपने नए परियोजना प्रमुख,  जोसेफ बास्टियन का हार्दिक स्वागत करता है। जोसेफ बास्टियन ने 19 जनवरी 2026 को एनटीपीसी मौदा के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे सिंगरौली में सीजीएम (ओ एंड एम) के पद पर कार्यरत थे।  बास्टियन ने वर्ष 1991 में एनटीपीसी में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। उन्होंने केरल विश्वविद्यालय, तिरुवनंतपुरम से इंस्ट्रूमेंटेशन में डिग्री प्राप्त की है। उनका कार्यकाल फरक्का, कायमकुलम, सिद्धिरगंज, कुडगी तथा सिंगरौली जैसी विभिन्न परियोजनाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उल्लेखनीय रहा है। इसके अतिरिक्त, उनके पेशेवर अनुभव में सी एंड आई मेंटेनेंस, ओ एंड…
Read More