22
May
वेकोलि में मानव संसाधन विकास विभाग के नए परिसर का भव्य उद्घाटन नागपुर। गुरुवार को वेकोलि के इंदोरा कॉम्प्लेक्स स्थित मानव संसाधन विकास विभाग के स्थानांतरित परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने परिसर का उद्घाटन वेकोलि के निदेशकगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा वेकोलि संचालन समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जय प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि, "यह नई शुरुआत न केवल संगठनात्मक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह हमारे मानव संसाधन तंत्र को और अधिक सशक्त, दक्ष एवं…
