डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डाला के नगर कार्यवाह नीरज द्विवेदी की माता द्रौपदी द्विवेदी का गुरुवार की सुबह असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही डाला नगर में शोक की लहर दौड़ गई।निधन की खबर पाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुकेश जैन, डा राकेश सिंह, रामु सिंह गोंड, अंशु पटेल,विनीत पाण्डेय,सुभाष पाल,मनीष तिवारी, पवन शर्मा, संजय मित्तल, विशाल गुप्ता, अवनीष देव पांडेय, रिशु जायसवाल, संतोष त्रिपाठी,संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
