राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल की जनपद स्तरीय मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। धान खरीद को लेकर जिले के दर्जनों किसानों की समस्याओं को लिखित रूप में लिया गया और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, संगठन महासचिव पवन कुमार शुक्ला, जिला महासचिव रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, कलावती देवी, आकाश मौर्य, वीरेंद्र प्रताप गंगेश्वर, जिला उपाध्यक्ष बलवंत यादव, ओमप्रकाश भारती (अनुसूचित मोर्चा), राजेश चौधरी, गोरख पासवान, सबीना, रेखा, जावेद अली, शंकर, रविंदर, गुलाब, सूरज, राजकुमार, जयप्रकाश मौर्य, अरुण कुमार चौहान, अजय कुमार ओझा, वीरेंद्र प्रताप यादव, संतोष चौहान, रिंकू चौहान, हिमालय चौहान और डॉक्टर जय प्रकाश सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *