दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी क्षेत्र की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की गई फोटो और रील को फर्जी कॉपीराइट क्लेम के जरिए रिपोर्ट करवा दिया गया, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने नियमों के तहत वह कंटेंट हटा दिया।बताया जा रहा है कि कंटेंट हटने के बाद एक विदेशी साइबर जालसाज ने उनसे संपर्क कर करीब 800 डॉलर यानी लगभग 67 हजार रुपये की मांग की।जानकारी के अनुसार संबंधित इन्फ्लुएंसर के फेसबुक पर करीब 35 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 21 लाख फॉलोअर्स हैं। आरोप है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए साइबर ठगों ने फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक लगाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की।पीड़िता ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही हटाए गए कंटेंट को दोबारा बहाल करने की भी अपील की है।फिलहाल मामले को लेकर साइबर सेल से जांच की उम्मीद जताई जा रही है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
