जिले भर के एकत्रित मॉडिफाइड 86 साइलेंसर को जेसीबी से नष्ट कराया गया

  सोनभद्र। यातायात माह के तहत चलाये गए अभियान के क्रम में रविवार को मॉडिफाई 86 साइलेंसर यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा जांच कर करवाई हेतु जब्त किया गया था।  यातायात माह के समापन पर यातायात क्षेत्राधिकार डॉक्टर चारू द्विवेदी की मौजूदगी में जिले भर के एकत्रित मॉडिफाइड 86 साइलेंसर को जेसीबी से नष्ट कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया की यातायात माह में थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चेकिंग स्पाटों पर चेकिंग के माध्यम से एकत्रित किए गए मोडिफाइड 86 साइलेंसर को नष्ट किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि इस तरह के साइलेंसर युक्त वाहन चलाते हुए पाए गए तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी। यातायात सीओ डॉ0चारु द्विवेदी जिले भर के यातायात पुलिस एवं प्रभारी को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के साइलेंसर युक्त दिखें और सुनायी दें तो तुरंत निकलवाते हुए संबंधित चालान की कार्रवाई की जाए। इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला, टीएसआई भरत कुमार राय राम सिंह, सुनील यादव, संगम सिंह, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *