एनटीपीसी कांटी सीएसआर फण्ड से निर्मित दो आईसीटी लैब का विधायक अजीत कुमार ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी कांटी द्वारा सीएसआर फण्ड के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकीय मध्य विद्यालय, कांटी कस्बा तथा मध्य विद्यालय, कलवारी में स्थापित आईसीटी (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब का उद्घाटन आज किया गया। इस अवसर पर अजीत कुमार, विधायक कांटी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से आईसीटी लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में  महेश कुमार सुथार, एजीएम (मानव संसाधन), डीजीएम (मानव संसाधन), विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

NTPC

एनटीपीसी कांटी द्वारा स्थापित इन आईसीटी लैब के माध्यम से दोनों विद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएँ आधुनिक डिजिटल शिक्षा की सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना तथा उनके सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर अपने संबोधन में  विधायक अजीत कुमार ने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। एनटीपीसी कांटी द्वारा सीएसआर के तहत विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना एक सराहनीय पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शिक्षा की सुविधाएँ प्राप्त होंगी और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

वहीं  महेश कुमार सुथार, एजीएम (मानव संसाधन), एनटीपीसी कांटी ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी कांटी सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक पहल करता रहा है। आईसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी ज्ञानवर्धन के साथ-साथ तकनीकी समझ भी विकसित होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एनटीपीसी कांटी की इस पहल की सराहना की तथा विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *