पंखे से लटक कर विवाहिता ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बीजपुर / सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम स्थित एक विवाहिता ने रविवार की शाम को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासिनी प्रियंका कुमारी पत्नी आशीष कुमार 25 वर्ष ने  रविवार को लगभग 5 बजे अपने घर के अंदर पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे और रिश्तेदारी में आई नीतू जब घर के अंदर गई और देखा तो उनके होश उड़ गए और रोने चिल्लाने लगी।
   शोरगुल सुनकर आसपास लोग आए और प्रियंका को जीवित समझ कर साड़ी का फंदा खोलकर उतारकर एनटीपीसी रिहन्द के धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए जहां पर जांच के डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया । सोमवार को पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी के लिए भेजा गया। मृतका अपने पीछे दो बच्चे प्रिंस 6 वर्ष और प्रियांशु 4 वर्ष को छोड़कर चली गई।प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *