औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय द्वारा एनटीपीसी विंध्याचल में वृहद सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र, सिंगरौली।  औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा  17 मार्च 2026 को क्षेत्रीय श्रम संस्थान (RLI) में एक वृहद औद्योगिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सिंगरौली,सतना,रीवा सीधी शहडोल एवं अनूपपुर जिलों की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंगरौली के कलेक्टर गौरव बेनल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, मध्य प्रदेश की निदेशक श्रीमती नमिता तिवारी तथा एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

NTPC

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी एवं जिला कलेक्टर (सिंगरौली) गौरव बेनल ने किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की निदेशक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) श्रीमती नमिता तिवारी भी उपस्थित थीं। परियोजना प्रमुख (विंध्याचल)  संजीब कुमार साहा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) और आशीष अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा) शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में कलेक्टर गौरव बेनल ने सतत औद्योगिक विकास के लिए सुरक्षा मानकों के पालन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उद्योगों में कार्यरत कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए सड़क सुरक्षा एवं खदान सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
श्रीमती नमिता तिवारी ने नवीन व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल परिस्थितियां (OSH) संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सुरक्षा घटनाओं की पारदर्शी रिपोर्टिंग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने “श्री”, “श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली”, “हर्ट-फ्री डेज” एवं “आरोह” “फायर ऑडिट “ जैसी महत्वपूर्ण नवाचार पहलों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें श्रीमती भावना कस्तूरिया द्वारा एआई आधारित सुरक्षा समाधान, रासायनिक प्रबंधन एवं सीमित स्थान (Confined Space) सुरक्षा पर प्रस्तुति दी गई।  रिलायंस सासन, हिंडाल्को महान, अडानी पावर तथा एनटीपीसी विंध्याचल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया गया, वहीं एम/एस करम द्वारा आधुनिक पीपीई एवं उन्नत सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम ज्ञान साझा करने एवं औद्योगिक इकाइयों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन आशीष कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *