पशु को बचाने की कोशिश में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी कार

सोनभद्र। दुद्धी तहसील के बघाडू नौडीहा मार्ग पर कल्पना विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। बताया गया कि चालक ने सामने आए पशु को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन संतुलन खो बैठा।कार में सवार अमवार निवासी प्रेम गुप्ता घायल हो गए, जबकि गाड़ी चला रहे उनके पुत्र संतोष गुप्ता सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा रही कि महंगी गाड़ी होने के बावजूद एयरबैग नहीं खुला। घटना के चलते कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *