28
Jan
सोनभद्र, सिंगरौली। समावेशी विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया। यह प्रशिक्षण यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सिंगरौली में 27 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम के माध्यम से कुल 35 युवाओं को व्यावहारिक एवं उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें स्वरोजगार एवं आजीविका के स्थायी अवसर प्राप्त हो सकें।समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल से निखिल जायसवाल, कार्यपालक (सी एस आर), सिंगरौली के रंजीत कुमार, एलडीएम तथा विजय…
