लोहिया वाहिनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

सोनभद्र। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल की अगुवाई में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिन्दुआरी तिराहे पर नारेबाजी करते हुए ट्रंप का प्रतिकात्मक फोटो जलाया और लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया। कहा कि ट्रम्प के तानाशाही भारत पर नहीं चलनी चाहिए। भारत सदा गुटनिरपेक्षता का पक्षधर रहा है और वैश्विक लड़ाइयों का भुक्तभोगी भारत की जनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गैस सिलेंडर के लिए मारा-मारी मची हुई है और एलपीजी से चलने वाले वाहन भी जद में आ गए हैं। विवेक सिंह पटेल ने कहा कि जिस द्वार से कभी कोई भूखा नहीं लौटा, वहाँ आज साधु-संतों और भक्तों को बिना भोजन वापस जाना पड़ रहा है। अयोध्या की राम रसोईयां से लेकर काशी माँ अन्नपूर्णा रसोई गैस किल्लत के कारण बंद करना पड़ी है।
  लोहिया वाहिनी सोनभद्र के अतुल दुबे और संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ट्रंप की युद्ध नीति के कारण है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित है, जिससे तेल और गैस की संकट सभी देशों पर छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक ऊर्जा संकट समाप्त कर शांति बहाल नहीं की जाती, तब तक लोहिया वाहिनी अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराती रहेगी। फोटो दहन करने वालों में सतीश, नितेश, अहमद, पप्पू, तौफीक, इरशाद, रहमान, पंकज, रमेश, सुनील, रमेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *