नगर पालिका में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा आम आदमी का बजट

सोनभद्र। आज 1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा संसद में वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में बजट का लाइव प्रसारण कराया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने बजट की सराहना करते हुए इसे भारत के आम लोगों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े वर्गों का बजट बताया। उन्होंने कहा कि आयकर एवं जीएसटी के सरलीकरण से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी, जिसका प्रभाव दूरगामी होगा। यह बजट प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के संकल्प को साकार करता है। अध्यक्ष ने विकसित भारत के सपनों को नई उड़ान देने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सदस्यगण अनवर अली, राकेश कुमार, भैयालाल, मनोज चौबे, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, चन्द्रप्रकाश दूबे, हीरावती देवी, सितारा देवी, नजबुन निशा, अनीता देवी, प्रियंका, नेहा सोनी, हेना, उषा जैन, दीपिका गुप्ता सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *