कनहर सिंचाई परियोजना हेड ने बायीं नहर का किया निरीक्षण 

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना हेड संदीप कुमार ने रविवार को अमवार कनहर बायीं नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं और निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो। इसके पूर्व उन्होंने कुड़वा टनल, कनहर बांध का स्थलीय निरीक्षण कर कई जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। बता दें कि कनहर बांध का निर्माण दिसम्बर 2014 में शुरू हुआ था जो काफ़ी उतार -चढ़ाव के बाद सन 2024 में बांध तो बनकर तैयार हो गया लेकिन नहर निर्माण अधूरा होने के कारण बांध का पानी नहीं रोका जा रहा हैं, जबकि करीब 3 साल बीतने को हैं फिर नहर निर्माण कार्य काफ़ी धीमी गति से चलने के कारण अभी तक किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच सका। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता नीरज कुमार,अधीक्षण अभियंता कुंज बिहारी सिंह, एसएन पांडेय अधिशासी अभियंता, दिलीप कुमार, सहायक अभियंता धनंजय, रोहित, सिकंदर,जूनियर इंजीनियर आनंद, श्रवण, राजेश पाल, मनकेश सहित अन्य मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *