सोनभद्र। थाना जुगैल पुलिस ने महिला उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना जुगैल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 154/2025, धारा 64, 352, 351(2), 333 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रामविशाल पुत्र बैजनाथ, निवासी ग्राम बड़गाँवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 49 वर्ष को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौरा तिराहा से सोमवार दोपहर करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवदास यादव एवं कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
