JHARKHAND

बनहरदी परियोजना द्वारा  94 ग्रामीणों का कराया गया नेत्र जांच

बनहरदी परियोजना द्वारा  94 ग्रामीणों का कराया गया नेत्र जांच

लातेहार। बनहरदी परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चेतर पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र परीक्षण  का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम  नीरोद कुमार मल्लिक (महा प्रबंधक) बनहरदी परियोजना के नेतृत्व में  प्रारंभ किया गया। यह पहल ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण व जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है इसमें ग्राम चेतर के अलावा ग्राम आन, सासंग क्षेत्र से कुल 94 ग्रामीणों ने अपने नेत्रों की जांच कराई तथा डाक्टरों के परामर्श के आधार पर नि: शुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जिन लोगों को पॉवर चश्मा की आवश्यकता है उन्हे जांच रिपोर्ट…
Read More
कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक राजभाषा द्वारा बीसीसीएल का निरीक्षण

कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक राजभाषा द्वारा बीसीसीएल का निरीक्षण

राजभाषा संघर्ष की नहीं, बल्कि स्वीकार्यता की भाषा है -श्रीमती आस्था निरीक्षण दल द्वारा बीसीसीएल में राजभाषा अनुपालन पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया  धनबाद । गुरुवार को कोयला मंत्रालय की संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्रीमती आस्था द्वारा बीसीसीएल मुख्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। कोयला भवन आयोजित निरीक्षण- सह-राजभाषा समीक्षा बैठक में निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक (राजभाषा)  कुमार मनोज, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति एवं नियोजन)  अपूर्व कुमार मित्रा, विभागाध्यक्ष (सीएसआर/औद्योगिक संबंध)  सुरेन्द्र भूषण, प्रबंधक (हिंदी)  उदयवीर सिंह सहित कंपनी के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, राजभाषा विभाग तथा राजभाषा संवर्ग के कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती आस्था जैन ने कहा कि राजभाषा संघर्ष की…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने बाघमारा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में भाग लिया

सीएमडी बीसीसीएल, मनोज कुमार अग्रवाल ने बाघमारा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में भाग लिया

धनबाद । बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने आज बाघमारा में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के समापन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री ढुलु महतो सहित अन्य गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में  अग्रवाल ने कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम हैं, जो केवल शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने का जरिया भी हैं। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति में टीम भावना, नेतृत्व कौशल और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना…
Read More
सीएमडी बीसीसीएल ने एएमपी कोलियरी, बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण

सीएमडी बीसीसीएल ने एएमपी कोलियरी, बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण

धनबाद। सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल ने आज अमलगमेटेड मुराईडीह-फुलारीटांड़ कोलियरी (एएमपी  कोलियरी), बरोरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ के.के. सिंह, महाप्रबंधक (बरोरा क्षेत्र),  त्रिभुवन चौहान, परियोजना अधिकारी (एएमपी कोलियरी) सहित मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान  अग्रवाल ने खदान संचालन के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत रूप से अवलोकन किया। उन्होंने खदान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खनन गतिविधियों की प्रगति एवं संचालन प्रणाली की समीक्षा की। सीएमडी ने इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि कोलियरी संचालन में सुरक्षा, गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने…
Read More
पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बनहरदी कोयला खनन परियोजना के प्रभावित ग्राम में बांटे गए गर्म कपड़े 

पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा बनहरदी कोयला खनन परियोजना के प्रभावित ग्राम में बांटे गए गर्म कपड़े 

 जन सूचना केंद्र तथा वॉटर टैंकर का किया गया उद्घाटन लातेहार । बुधवार को  अशोक कुमार सहगल (सीईओ पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) द्वारा बनहरदी परियोजना का दौरा किया गया, जहां सामुदायिक विकास के अंतर्गत ग्राम बारी में 100 से अधिक बुजुर्ग तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को साल, टोपी, मफलर इत्यादि गर्म कपड़े बांटे गए । इसके अलावा ग्राम रामपुर में जन सूचना केंद्र  का उद्घाटन किया गया साथ ही  पूर्व में ग्रामीणों द्वारा किए गए मांग के आधार पर पेयजल की उपलब्धता  के लिए वॉटर टैंकर का शुभारंभ किया गया। इस वाटर टैंकर के माध्यम से बनहरदी परियोजना के अंतर्गत…
Read More
झरिया पुनर्वास योजना का लक्ष्य केवल विस्थापन नहीं, बल्कि बेहतर जीवन स्तर और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना है – जी.किशन रेड्डी

झरिया पुनर्वास योजना का लक्ष्य केवल विस्थापन नहीं, बल्कि बेहतर जीवन स्तर और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना है – जी.किशन रेड्डी

कोयला भवन मुख्यालय में  केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी.किशन रेड्डी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आईआईटी (आईएसएम), धनबाद परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन क्रिटिकल मिनरल्स और वर्चुअल माइन सिम्युलेटर का उद्घाटन धनबाद । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी आज अपने दो दिवसीय दौरे के तहत धनबाद पहुंचे। उन्होंने विभिन्न आयोजनों में भाग लिया एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अवसर पर कोल इंडिया चेयरमैन बी साईराम, सीएमडी बीसीसीएल,  मनोज कुमार अग्रवाल, उपायुक्त  धनबाद  आदित्य रंजन, कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीसीसीएल निदेशकगण, सीवीओ,  अमन राज, सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों सहित…
Read More
वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के अवसर पर पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का व्यापक एवं गहन खान निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के अवसर पर पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का व्यापक एवं गहन खान निरीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

हजारीबाग। वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के अवसर पर पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का व्यापक एवं गहन खान निरीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। यह निरीक्षण अजीत कुमार, डीएमएस (माइनिंग) तथा परशुराम सिंह, आईएसओ ऑब्ज़र्वर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम में सुब्रत कुमार दास, परियोजना प्रमुख पी.बी. एवं पी.बी.-एनडब्ल्यू सीएमपी पवन रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा),  राजेंद्र प्रसाद क्षेत्रीय प्रमुख (सुरक्षा) सहित अमरपाली ओसीपी की निरीक्षण टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का समापन अत्यंत उत्कृष्ट परिणामों के साथ हुआ, जिसमें पीबी-सीएमपी ने 100% अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि परियोजना की सुदृढ़ सुरक्षा प्रणालियों, वैधानिक प्रावधानों के कड़े अनुपालन तथा सुरक्षा उत्कृष्टता…
Read More
परियोजना प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरण 

परियोजना प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरण 

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबी-सीएमपी) द्वारा जागृति महिला संघ के सहयोग से परियोजना प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चों हेतु अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनीता दास तथा उपाध्यक्षा मीनाक्षी सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़कागांव प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री से युक्त अध्ययन किट प्रदान की गई। इस पहल…
Read More
कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार वी.रेड्डी ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार वी.रेड्डी ने केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

कोयला भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जेएमपी के तहत की जा रही प्रगति का लिया जायजा। सीएमडी बीसीसीएल सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित। धनबाद। कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार  बी.वीरा रेड्डी ने आज धनबाद के केंदुआडीह गैस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और राहत, पुनर्वास एवं सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गैस प्रभावित क्षेत्र में चल रहे ड्रिलिंग स्थलों का निरीक्षण किया और नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक, पीएमआरसी  एन. सहाय, सिम्फर के डॉ. एस.के. राय, जे. पांडेय सहित आईआईटी (आईएसएम) तथा अन्य वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों के…
Read More
68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत CBCMP में निरीक्षण दिवस का प्रभावशाली आयोजन

68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के तहत CBCMP में निरीक्षण दिवस का प्रभावशाली आयोजन

हजारीबाग। 68वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 के अवसर पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी–बरियातु कोल माइनिंग परियोजना (CBCMP) द्वारा 20 दिसंबर 2025 को निरीक्षण दिवस कार्यक्रम का अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना की व्यावसायिक सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन तथा परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ CBCMP के कैक्टस कॉन्फ्रेंस हॉल में निरीक्षण दल के आगमन के साथ हुआ, जहां परियोजना की सुरक्षा शासन प्रणाली, रणनीतिक पहलों एवं प्रदर्शन उपलब्धियों पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात सिकरी में नाश्ते के उपरांत पगार साइट…
Read More