सोनभद्र। राजस्व ग्राम मारकुण्डी के पंचायत भवन में आज जिलाधिकारी बी. एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी ने संयुक्त रूप से जन चौपाल का आयोजन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा प्रावधानों और विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिसिंग से जुड़ी शिकायतों जैसे महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, अवैध खनन, शराब और जुआ गतिविधियाँ तथा 112 रिस्पॉन्स टाइम पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीर ध्यान दिया और तुरंत कार्यवाही हेतु थाना एवं बीट स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया।पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिस को ग्राम भ्रमण एवं सतर्कता बढ़ाने, महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय रखने, ग्राम प्रहरियों को बीट पुलिस से जोड़कर रात्रि गश्त मजबूत करने, अवैध खनन, जुआ और शराब जैसी गतिविधियों पर शून्य-सहिष्णुता नीति अपनाने और UP-112 वाहन तैनाती व रिस्पॉन्स टाइम में सुधार हेतु आवश्यक समायोजन करने के निर्देश दिए।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
