सोनभद्र। आम जनता को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के पीएम मोदी की कोशिशों के साथ शनिवार को एक और मजबूत कड़ी जुड़ी, 8वें जन औषधि दिवस के रूप में। करकी माइनर के अलावा राबर्ट्सगंज रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर हुए समारोह में जन औषधि पर परिचर्चा के साथ ही जन औषधि मित्र अभियान का भी कारवां आगे बढ़ा।
रोडवेज रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से हुए मुख्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आम जन को कारगर और किफायती दवाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ एवं समृद्घ भारत के लिए पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। पिछले आठ सालों में जन औषधि के जरिए आम जनता को मिल रहे फायदों के बारे में लाभार्थियों से जानकारी की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आम जन को सस्ती दवा उपलब्ध कराने की पीएम मोदी की यह मुहिम करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान बन गई है। आज जन औषधि स्वस्थ एवं समृद्ध भारत की अहम कड़ी बन गई है। उन्होंने आम जन और सोनभद्रवासियों की तरफ से इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया। पालिकाध्यक्ष के अलावा यहां अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, अनिल कुमार सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, पीयूष कुमार वर्मा, अजय कुमार मौर्य, आनंद कुमार जायसवाल, रमेश जायसवाल एवं मोहम्मद खुर्शीद आलम खान को जन औषधि मित्र सम्मान दिया गया। उधर, करकी माइनर में दिनेश प्रताप सिंह, पंडित उमाकांत मिश्र, उमेश प्रताप सिंह, वीर बहादुर उर्फ बेलाल सिंह, रमेश प्रताप सिंह, लाल मिश्रा, मोहम्मद सईद एवं मोहम्मद जमालुद्दीन खान को इस मौके पर जन औषधि मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
