सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सिलाई कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों हेतु संचालित चार माह की प्रशिक्षण योजना के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 23 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र में सम्पन्न होगा। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे साक्षात्कार में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने समस्त मूल प्रमाण आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि साथ लाना सुनिश्चित करें। समय पर उपस्थित न होने अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
