शक्तिनगर में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की एक टाटा इंडिका कार के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों से आकर इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोखरी पुलिया रेलवे साइडिंग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की टाटा इंडिका कार (MP66C1609) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग जगह काम की तलाश में घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही चोरी कर लेते हैं। इस बार वे बैढ़न से शक्तिनगर आए थे। शक्तिनगर बस स्टैंड के पास एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी कार को अपने पास रखी चाभी से खोलकर स्टार्ट किया और फरार हो गए। बाद में अनपरा की ओर भागते समय तेल कम होने पर कार को एक सुनसान जगह छिपा दिया और अगली चोरी की योजना बनाने लगे। इसी बीच पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चार नामजद और एक अन्य शामिल है। सभी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *