सोनभद्र। जनपद पुलिस ने अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोलकाता से जुबैर शेख को पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया है, जहां उससे पूछताछ जारी है।मामले की शुरुआत पिछले साल चुर्क मोड़ पर पकड़े गए एक ट्रक से हुई थी, जिसमें चावल की बोरियों के बीच भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप छिपाकर ले जाया जा रहा था। जांच आगे बढ़ने पर यह मामला एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का निकला।पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का संचालन शुभम जायसवाल सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा था, जिसमें जुबैर शेख की भूमिका सप्लाई चेन संभालने में महत्वपूर्ण थी। गिरोह ट्रकों के जरिए यूपी से बांग्लादेश बॉर्डर तक कफ सिरप पहुंचाता था और पहचान छिपाने के लिए रास्ते में ट्रक और ड्राइवर बदल दिए जाते थे।जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल के स्थानीय ड्राइवरों का इस्तेमाल नहीं करता था, ताकि सूचना लीक न हो सके। इस मामले में पहले भी कुछ आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
