महिला कल्याण समाज,एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह आयोजित

विलासपुर।एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित महिला कल्याण समाज द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शेख जाकिर हुसैन, उप महाप्रबंधक, एसईसीएल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी एवं ऊर्जावान संबोधन से उपस्थित महिलाओं को उत्साहित किया तथा उन्हें आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

NTPC

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरुण अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं यूट्रस कैंसर जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवन के लिए सही खान-पान, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उपाय बताए।

इस अवसर पर समाज सेविका लता गुप्ता, विनीता राव एवं सुनीता मणिपुरी ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कृति गंगाजली ने नारी शक्ति पर अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण समाज की सचिव माधुरी तिवारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसचिव रेहाना खान सहित कविता घोष, कृति गंगाजली, सुप्रभा आचार्य, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, सरोज वस्त्रकार, ज्योति उपाध्याय, बबिता मिश्रा, संतोषी मेहता, हेमलता कश्यप, आभा पांडेय, सरला शर्मा, सीमा दिग्रास्कर, रजनी श्रीवास, रेखा गुल्ला, शैफाली घोष, शालू दुबे, माया कापले, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, भारती सिन्हा, सुषमा महतो, फरीदा हुसैन, दिव्या भौमिक, कीर्ति साहू, किरणबाला पांडेय, दुर्गेश साहू, किरण ठाकुर, भानुमति नेताम, माया राव, लक्ष्मी, नीरा देवी, सुदर्शन सोंटके, सविता शर्मा, प्रभा शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रीति, रवि एवं रजनी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गीत-संगीत, रंग-गुलाल, हंसी-मजाक और उत्साह के साथ होली मिलन एवं महिला दिवस का रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *