प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश, विद्युत व्यवस्था की समीक्षा

सोनभद्र। (गिरीश तिवारी) उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह ने की, जिसमें जनपद की विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई।बैठक में विधान परिषद सदस्य राय धर्मेन्द्र सिंह, श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार सहित विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, जनपद में औसत बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं के लोड के अनुसार ट्रांसफार्मरों की स्थिति, मीटर रीडिंग, 1912 हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण और प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के विद्युतीकरण की समीक्षा की गई।

NTPC

सभापति अंगद कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत उपभोक्ताओं से मिलने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए और 1912 पर दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की खेती और आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन विद्यालयों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, वहां शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।सभापति ने विजिलेंस टीम को निर्देश दिया कि लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई बढ़ाई जाए, लेकिन जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और किसी भी विद्युत उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है, उनकी सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आश्वासन दिया कि समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन निर्धारित समय सीमा में कराया जाएगा और विभागों के आपसी समन्वय से बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *