ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण, विकास को मिली नई गति

सोनभद्र। (गिरीश तिवारी) ओबरा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया। ओबरा तहसील के नवनिर्मित अनावासीय भवन का लोकार्पण आज भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे और उन्होंने भवन का लोकार्पण कर जनसमूह को संबोधित किया।अपने संबोधन में मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि यह भवन ओबरा की प्रगति और सुदृढ़ प्रशासन का प्रतीक है। इसके संचालन से तहसील स्तर के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

NTPC

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्य सीधे जनता तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ जमीन पर दिखाई दे।इस अवसर पर नवनिर्मित तहसील भवन से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ अनावासीय सुविधा की भी शुरुआत की गई, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। नए भवन के संचालन से राजस्व, न्यायिक और जनसेवा से जुड़े कार्य एक ही परिसर में किए जा सकेंगे, जिससे लोगों को बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष ओबरा शिवनाथ जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चोपन भगवान दास केशरी, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, नगर पंचायत ओबरा अध्यक्ष चांदनी देवी, नगर पंचायत डाला बाजार अध्यक्ष फूलवंती देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी कमलेश मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश सिंह पटेल, संजीव त्रिपाठी, सुहेलदेव समाज पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कपूर चंद्र पाण्डेय और योगेश द्विवेदी उपस्थित रहे,प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वित्त वागीश शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *