दो-तीन सालों में जिओ ट्रैकिंग करोड़ों वृक्ष लगे हैं उसमे कितने वृक्ष जीवित है इसकी जांच होनी चाहिए – आशुतोष कुमार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के  राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित जिला वन अधिकारी कार्यालय पर जाकर ‘जिला वन अधिकारी’ नामित ज्ञापन प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश सिंह  को दिया। जिसमें आशु दुबे ने कहा कि हमारा जनपद सोनभद्र जो उत्तर प्रदेश का सबसे अंतिम जिला है जो चार प्रदेशों से जुड़ा हुआ है, और यह वनों से भी घिरा हुआ है। अगर देखा जाए तो सड़क बनाने, विकास होने पर, फैक्ट्रियां लगने पर तमाम वन संपप्दा नष्ट हुई हैं।   

NTPC

  यहां से वाराणसी-मिर्जापुर जाने पर पूरे रास्ते लाखों पेड़ हुआ करते थे अगर आज चले आए तो आपको दूर-दूर तक वृक्ष नहीं दिखेंगे हमारा जिला एनजीटी की नजरों में है, अति प्रदूषित क्षेत्र में भी आता है। पिछले दो-तीन सालों से वृक्षारोपण पर जिओ ट्रैकिंग का कार्य भी ही रहा है ,आशु दुबे ने कहा कि जो पिछले दो-तीन सालों में जिओ ट्रैकिंग हुए हैं, करोड़ों वृक्ष लगे हैं उसमे कितने वृक्ष जीवित है इसकी भी जांच होनी चाहिए । ये भी कहा कि जनपद सोनभद्र के अंदर  ‘वन क्षेत्र बढ़े हैं या घटे हैं,’ इसकी भी उचित जांच होनी चाहिए ।
   कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि वृक्ष जीवन की एक कड़ी है और इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए और रखरखाव भी करना चाहिए ।  जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि सोनभद जनपद वृक्ष बाहुल्य क्षेत्र है और पौधरोपण आम जनमानस की जीविका एवं प्रदूषण को रोकने के लिए सबसे उपयुक्त साधन है, कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण केवल करना ही जिम्मेदारियां नहीं उसका रखरखाव भी इसका प्रमुख बिंदु है।, कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि जहां जनपद में वन लंबे समय से काटे जा रहे हैं वहीं अगर पौधरोपण हो रहा है तो एनजीटी की रिपोर्ट जिले के विपरीत क्यों है यह भी देखना अति आवश्यक है। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति,निगम , सूरज कुमार, धर्मेंद्र कोल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *