भीषण गर्मी में बिलबिलाए ग्रामीणों ने बिजली के लिए सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन

बीजपुर (सोनभद्र) एक सप्ताह से नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गयी है।पूरी रात और पूरा दिन बिजली गायब रहने से गाँवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है लोग अंधेरे में जीवन ब्यतीत करने के लिए मजबूर हैं तो बच्चे बुजुर्ग  गर्मी से बीमार पड़ रहे हैं  । बार बार शिकायत के बावजूद बिजली बितरण निगम के अधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे हैं। न तो जर्जर उपकरण बदले जा रहे हैं और नहीं सुचारू रूप से बिजली सप्लाई पर कोई ध्यान दे रहा है। भीषण गर्मी से बिलबिलाए ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार दोपहर में भड़क गया और दर्जनों की संख्या में नेमना तथा आसपास के लोग रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग पर इकठ्ठा होकर कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मामले की जानकारी के लिए नधिरा सबस्टेशन फोन किया गया तो बताया गया कि 33 केवीए पुरानी जर्जर लाइन कई दिनों से फाल्ट में चल रही है जलकल फीडर की 33 केवीए लाइन से सप्लाई की कोशिश की जा रही है लेकिन लोड लेने की बजाय बन्द हो जा रही है। ग्रामीण अश्वस्थामा यादव , गुलाब चंद, विकास, महेश, अर्जुन, सियाराम, राधेश्याम ,सन्तोष सहित अनेक लोगों ने कहा  कि अगर बिजली सप्लाई में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो नधिरा सब स्टेशन में ताला बंद करेंगे जिसकी जिम्मेदारी बितरण निगम के हर जिम्मेदार अधिकारी की होगी। 

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *