एनटीपीसी विंध्याचल में बीई असेसरों के सम्मान में इन-हाउस प्रतिभा संध्या का आयोजन

सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल ने बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) असेसमेंट टीम के दौरे के अवसर पर शहनाई हॉल में एक भव्य इन-हाउस सांस्कृतिक एवं प्रतिभा संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात एनटीपीसी गीत ने पूरे वातावरण को गरिमामय और प्रेरणादायी बना दिया।
मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने बीई असेसरों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संध्या विंध्याचल की समृद्ध कार्य संस्कृति, सामूहिक सहभागिता और कर्मचारियों की बहुआयामी इन-हाउस प्रतिभा को प्रस्तुत करने का एक विशेष अवसर है।कार्यक्रम में क्वालिटी चैंपियन. एस. श्रीनिवासन, वरिष्ठ असेसर टी. आर. राजगोपालन एवं बीई असेसमेंट टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही स्टेशन के वरिष्ठ नेतृत्व जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),एम. सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम),एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) तथा रुमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की। विभागाध्यक्षों एवं बीई टास्क फोर्स के सदस्यों की सहभागिता ने बिजनेस एक्सीलेंस यात्रा के प्रति सामूहिक स्वामित्व को दर्शाया।
सांस्कृतिक संध्या में डीपीएस विंध्यनगर के विद्यार्थियों एवं सुहासिनी संघ (कल्याण शाखा) द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों में बीई असेसरों के दौरे की झलकियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। तत्पश्चात सौरभ बनौधा, उप महाप्रबंधक (आईटी) एवं टीम द्वारा प्रस्तुत मधुर बाँसुरी वादन, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों द्वारा दी गई भावपूर्ण गायन प्रस्तुतियाँ, जिनमें मुस्कान अरोड़ा, अरविंद सोनी (उप प्रबन्धक, एमजीआर), सौरव कुमार साहू (प्रबंधक, सीएंडआई), सदानंद डोंगरे (वरिष्ठ प्रबंधक, पीएंडएस), मुकेश कश्यप (अपर महाप्रबंधक, एफएम) शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया। बीई असेसर विजय कुमार एवं रितेश भारद्वाज की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आपसी सौहार्द और अपनत्व को और सुदृढ़ किया।
 कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रविंद्र मिश्रा की शानदार प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी कलाकारों, आयोजकों और सहयोगियों की सराहना की तथा कार्यक्रम को सफल और स्मरणीय बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।यह सांस्कृतिक संध्या न केवल बिजनेस एक्सीलेंस के मूल्यों को सुदृढ़ करने वाली रही, बल्कि एनटीपीसी विंध्याचल की जीवंत कार्यसंस्कृति और सामूहिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन भी बनी।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *