सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी देशी मदिरा की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखी लाखों रुपये की देशी शराब जलकर खाक हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के गेट नंबर दो के पास स्थित सरकारी देशी मदिरा की दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखी बड़ी मात्रा में देशी शराब और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
