सोनभद्र / जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि ट्रैक्टर सजौर से हिन्दुआरी की ओर एक शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर पर लगभग 30 लोग सवार थे। इसी दौरान वाराणसी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चंडी तिराहे के पास उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रेलर चालक की खोज शुरू कर दी है। स्थानीय लोग चंडी तिराहे पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
