तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

करमा ब्लॉक (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत खुटहनियां स्थित इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र प्रांगण में तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा होली मिलन समारोह एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामवासियों, किसान, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं एवं समूह सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।होली के अवसर पर उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजित संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई. प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी संगठन न्यास) ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर वी एंड पी इंटरप्राइजेज (वेंडर-यूपी नेडा) के प्रतिनिधि आलोक कुमार यादव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सौर संयंत्र स्थापना, सरकारी अनुदान, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से घरों की छत पर सौर पैनल स्थापित कर बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है तथा दीर्घकाल में आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रवेश द्विवेदी, संतोष कुमार मौर्य, प्रियंका देवी, आराधना मौर्य, कार्तिकेय मौर्य, विक्की सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *