ओबरा में कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह, गुलाल और मिठाइयों के साथ बढ़ा भाईचारा

ओबरा। कुशवाहा समाज भवन ओबरा में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें ओबरा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, गया नाथ कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्या और सुशील कुशवाहा ने अबीर-गुलाल लगाकर की।इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गुजिया व मिठाइयों के साथ आपसी भाईचारा साझा किया। समारोह में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *