एनटीपीसी कुडगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव

विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ भाग लेकर होली के पर्व को मिलजुलकर मनाया। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और शुभकामनाएँ देकर प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान आनंद, आपसी भाईचारे और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  मधु एस., परियोजना प्रमुख (कुडगी) ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी के साथ मिलकर होली के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर जलपान का आनंद लिया और आपसी संवाद तथा उत्सवी माहौल के साथ इस रंगारंग आयोजन को यादगार बनाया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *