01
Jan
विलासपुर( हि. म. ) / एनटीपीसी कोलडैम द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र की बटवाड़ा पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक नवीन कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया। इस नवनिर्मित कक्षा कक्ष का विधिवत हस्तांतरण एनटीपीसी कोलडैम की अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मंगला हरिन्द्रन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल, ग्राम प्रधान श्रीमती निशा देवी, एनटीपीसी कोलडैम से वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल तथा सहायक प्रबंधक (सीएसआर) श्री पूरन सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी के कारण विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना…
