तेज रफ्तार बोलेरो का कहर,युवक गंभीर घायल, एक गाय व एक बैल की मौत

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर के टोला शांतिनगर में रविवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने कहर बरपाया। धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बेकाबू वाहन ने रास्ते में मवेशियों को भी रौंद दिया, जिससे एक गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पशु घायल हो गए।घायल कन्हैया पाल (16) पुत्र अशोक पाल निवासी शांतिनगर को परिजनों ने तत्काल एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल पशुओं का उपचार कराया गया तथा मृत पशुओं के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *