भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव में आयोजित समारोह में रसायन विभाग के प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह की दो पुस्तकों – “Make Chemistry Easy” और “अधूरा सफर” का लोकार्पण किया गया।

लेखक के अनुसार “Make Chemistry Easy” मूलभूत रसायन शास्त्र पर आधारित पुस्तक है, जो विद्यार्थियों को रसायन के आधारभूत सिद्धांतों की स्पष्ट और सरल समझ प्रदान करती है। यह CBSE पाठ्यक्रम के अनुरूप माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए तैयार की गई है और अत्यंत सहज एवं छात्र-हितैषी शैली में लिखी गई है। और लेखक के अनुसार “अधूरा सफर” एक भावनात्मक काव्य कृति है, जो जीवन की यात्रा में मित्रों के योगदान और लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व को शेर एवं कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में यह संदेश दिया गया है कि सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी संपूर्ण ऊर्जा और ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना आवश्यक है। इस अवसर पर रवींद्र पटेल-परियोजना प्रमुख, मनोरंजन परिदा- महाप्रबंधक (ओ एंड एम), मनोरंजन सारंगी – मानव संसाधन प्रमुख और अन्य वरिष्ट अधिकारी उपस्थित थे । समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लेखक की इस उपलब्धि की सराहना की और उन्हें बधाई दी ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
