एनटीपीसी सिम्हाद्रि में “राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह” का भव्य समापन

विशाखापट्टनम। एनटीपीसी सिम्हाद्रि में 14 से 21 अप्रैल 2025 तक सीआईएसएफ द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह” का समापन 21 अप्रैल को भव्य समारोह के साथ किया गया। समापन कार्यक्रम सीआईएसएफ फायर स्टेशन पर “अग्निशमन और निकासी” पर आयोजित फायर डेमो के साथ संपन्न हुआ।

NTPC

इस अवसर पर एनटीपीसी सिम्हाद्रि के कार्यकारी निदेशक श्री समीर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ दीपिका लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नीता शर्मा, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी और श्रमिक भी उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने एनटीपीसी सिम्हाद्रि में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में सीआईएसएफ की भूमिका की सराहना की और कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट (फायर विंग)  राम लखन सिंह ने सप्ताह भर की गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों, श्रमिकों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को “आग की घटनाओं से निपटने” और अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

समारोह के दौरान चित्रकला, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन सीआईएसएफ फायर विंग के निरीक्षक  राजेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन देकर किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *