सोनभद्र की समूह महिलाओं को राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित किया

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में सोया मिल्क, पनीर उत्पादन का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को महिला रविवार के शुभ अवसर पर राज्यपाल द्वारा राजभवन में आमंत्रित किया गया है। इन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर 10 महिलाओं को राजभवन लखनऊ के लिए रवाना किया। यह पहला मौका है जब जनपद सोनभद्र के समूह की महिलाओं को राजभवन में आमंत्रित किया गया है, जिससे न केवल महिलाओं के विकास के लिए नया मार्ग प्रशस्त हो रहा है बल्कि उन्हें आमदनी के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ के मार्गदर्शन में यह महिलाएं राजभवन जा रही हैं। सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई हैं। महिलाओं को राजभवन जाने की सारी व्यवस्था एनआरएलएम विभाग द्वारा की गई है।इस मौके पर सरिता सिंह उपायुक्त स्वत रोजगार, डीएमएम एम जी रवि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *