शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दुकान और गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

डाला/सोनभद्र। डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाजार में मंगलवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और दुकान के साथ पीछे बने गोदामों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे बाजार से गुजर रहे लोगों ने एक दुकान से तेज धुआं और धमाके जैसी आवाज के साथ लपटें निकलते देखीं। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी।बताया जाता है कि दुकान मालिक के पहुंचकर शटर खोलते ही अंदर से आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग ने दुकान के पीछे बने दो गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दुकान और गोदाम में रखा डी-फ्रीजर, फ्रिज, काउंटर सहित भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी और अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।दुकान संचालक बिंदु केशरी पुत्र प्रेम केशरी निवासी चुड़ी गली के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि सुबह वह बनारस बाजार जाने की तैयारी कर रहे थे और दुकान में करीब 65 हजार रुपये नकद भी रखे थे, जो आग में जल गए।आग की इस घटना में दुकान और गोदाम में रखा सामान, नकदी और जरूरी कागजात मिलाकर करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *